Big NewsDehradun News

Dehradun में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल!, DM ने जारी किए आदेश

Dehradun Schools Closed Tomorrow DM Declares Holiday: देहरादून में भीषण गर्मी का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है। जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।अत्यधिक गर्मी और लू के कारण सोमवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी शासकीय ओर निजी स्कूलों की छुट्टी की गई है।

देहरादून में गर्मी का कहर!, 27 अप्रैल को सभी स्कूलों की छुट्टी Dehradun Schools Closed Tomorrow DM Declares Holiday

जिलाघिकारी देहरादून की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार देहरादून में अत्यधिक गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे हालात में बच्चों और आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। खासतौर पर हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें