Dehradun NewsHighlight

देहरादून में हादसा: तीन रफ्तार मोटरसाइकिलों ने मारी रेपिडो को टक्कर, एक की मौत

देहरादून के राजपुर रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। यह हादसा अकेता होटल के सामने हुआ, जहां दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों ने एक रेपिडो वाहन को टक्कर मार दी।

तीन रफ्तार मोटरसाइकिलों ने मारी रेपिडो की टक्कर

हादसे में रेपिडो वाहन पर सवार अंकित पाल और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को तुरंत दून अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अंकित पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का उपचार जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें