Dehradun NewsBig News

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Dehradun Road Accident: राजधानी देहरादून में भैयादूज के मौके पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

हादसा रायपुर के थानो रोड का है। जानकारी के अनुसार कार थानो क्षेत्र से रायपुर की ओर तेजी से आ रही थी। इस दौरान कार ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है मृतक युवक सतपुली का रहने वाला है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें