Big NewsDehradun News

देहरादून थाने से 200 मीटर की दूरी पर मर्डर, घर में घुस कर चाकू से गला काटा, मौत

देहरादून में एक सनसनीखेज मर्डर की वारदात सामने आ रही है। यहां बुधवार शाम पटेलनगर थाने से महज 200 मीटर दूर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। खबरों की माने तो तीन युवक घर के अंदर घुसे थे। परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी।

घर में घुस कर चाकू से युवक का काटा गला

मृतक की पहचान 48 साल के दीपक गुप्ता के रूप में हुई है। सीओ सदर अंकित कंडारी की माने तो कमरे से जब चीखने की आवाज आई तो परिवार वाले दौड़कर अंदर गए। वहां जाकर उन्होंने देखा कि दीपक खून से लथपथ पड़ा था। तो वहीं वहां एक युवक हाथ में चाकू लेकर खड़ा था। परिवार वालों ने तुरंत ही उसे पकड़कर पुलिस को सौप दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस वारदात की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

दरअसल बीते दिन बुधवार को शाम पांच बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति पर चाकू से हमला हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की गई। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

    तीन लोगों के घुसने की चर्चा, पुलिस ने कहा ये

    सूत्रों की माने तो वारदात के समय तीन युवक घर के अंदर घुसे थे। एक आरोपी तो पकड़ा गया तो वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस की माने तो अभी जांच में केवल एक युवक के घर में घुसने की पुष्टि हुई है।

      20 साल का आरोपी हिरासत में

      पुलिस ने हत्या के आरोप में माजरा के 20 साल के रोहन प्रजापति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल ये पता लगा रही है कि हत्या क्यों की गई? साथ ही इस घटना में अन्य लोगों की भी भूमिका है या नहीं।

      Uma Kothari

      उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
      Back to top button
      उत्तराखंड की हर खबर
      सबसे पहले पाने के लिए!
      📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें