Dehradun News

देहरादून में बुजुर्ग महिला से लूट, नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे दो आरोपी, गिरफ्तार

रायपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को देहरादून पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की बालियां, अंगूठी, तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

देहरादून में बुजुर्ग महिला से लूट

दरअसल 19 जलाई को गढवाली कालोनी की गीता काला ने थाना रायपुर पर एक लिखित शिकायत दर्ज की। जिसमें उन्होंने बताया कि करीब दो से ढ़ाई के बीच उनकी माता भुवनेश्वरी देवी अपने घर में अकेली थी। उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए।

नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे दो आरोपी

दोनों ने अपने आप को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए जबरन उनके घर के अन्दर घुसकर उनकी माता के साथ मारपीट की। साथ ही कुण्डल, अंगूठी, तीन हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली

मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना स्थल और उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला गया। जिसमें पुलिस टीम को घटना में शामिल दोनों संदिग्धों की फुटेज मिली।

आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसी के बाद आज 20 जुलाई को दोनों आरोपी सागर सिंह और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही घटना में लूटे गए कान के सोने के कुंडल, अंगूठी, तीन हजार और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो दोनों प्लम्बर का काम करते हैं और नशे के आदी हैं।

सोने के कुंडल, अंगूठी, मोबाइल और तीन हजार बरामद

सागर पीडित बुजुर्ग महिला के मौहल्ले में ही रहता है। उसे जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला अपने घर पर अकेली रहती हैं। ऐसे में अपने नशे और बाकी अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसने अपने साथी अंकित के साथ मिलकर घर में लूट की योजना बनाई। चोरी की घटना के बाद दोनों लूट के माल को बेचने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें