देहरादून : प्रदेशभर में स्वंतत्रता दिवस का जश्न सादे अंदाज में मनाया गया। आजादी के जश्न के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया। एक ओर जहां सीएम ने सीएम आवास और पुलिस लाइन औऱ राज्यपाल ने राजभवन में ध्वजारोहण किया तो वहीं कांग्रेस ने राजपुर रोड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी कांग्रेसी सफेद रंग की पोशाक में नजर आए और तिरंगे को सलाम किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेगस भवन में झंडा फहराया और सलामी ली। साथ ही प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी।