देहरादून : नेहरु कॉलोनी पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान हरियाणा ब्रांड की 50 पेटी अंग्रेजी शराब और पिकअप वाहन को जब्त किया साथ ही मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
50 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद
दरअसल लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरे जिले भर में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की पुराने बाईपास पुलिस चौकी के पास से शराब तस्कर देहरादून शहर और पहाड़ी क्षेत्रों में शराब सप्लाई करने आए हैं।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने 2 लोगों को चंद्रपाल ओर कमल किशोर पिकअप वाहन से ले कर रहे तस्करो को पकड़ा।वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 50 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी बरामद की।जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने किया खुलासा
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह शराब यमुनानगर से खरीद कर लाए थे और देहरादून सहित पहाड़ी क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे। वहीं आरोपियों को अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया औऱ पिक अप वाहन को शराब के साथ थाना नेहरू कॉलोनी पर लाया गया. आरोपियों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर गैर राज्य की अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म में उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके बाद आज आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त गण
1- चंद्रपाल पुत्र सुमेर चंद निवासी बेहट, सहारनपुर, उ0प्र0
2- कमल किशोर पुत्र रतन लाल निवासी वर्गाना, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश।
बरामदगी
1- 50 पेटी अंग्रेजी शराब, हरियाणा मार्का
2- वाहन यूपी 11 1584 महिंद्रा पिकअप
पुलिस टीम
1- दिलबर सिंह नेगी, थानाध्यक्ष नेहरुकोलोनी
2- उप निरीक्षक राकेश शाह
3- उनि सुनील पवार, चौकी प्रभारी नेहरू कॉलोनी
4- कांस्टेबल दीप प्रकाश
5- कांस्टेबल गंभीर
6- कॉन्स्टेबल विजय
7- कॉन्स्टेबल मनमोहन कुकरेती