Big NewsDehradun News

विवादों में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, DAV कॉलेज में मंच से दी थी गलियां, पुलिस ने भेजा नोटिस

देहरादून के डीएवी कॉलेज में पहुंचे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस के दौरान गाली गलौज का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से ही उत्तराखंड के लोगों में गुस्सा है। सिंगर के खिलाफ देहरादून में शिकायत दर्ज करवाई है।

विवादों में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा

बता दें बीते शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ समारोह कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में हरियाणवी सुपरस्टार अजय हुड्डा और मासूम शर्मा की भी परफॉर्म करना था। सीएम धामी ने कार्यक्रम में शिरकत कर युवाओं को संबोधित किया। कुछ समय कार्यक्रम में रहने के बाद सीएम वहां से रवाना हो गए।

स्टेज से सिंगर मासूम शर्मा ने की गाली-गलौच

फिर बारी आई परफॉरमेंस की। स्टेज पर परफोर्म कर रहे मासूम शर्मा अचानक भड़क गए। फिर जो हुआ वो कैमरे में कैद हो गया। मासूम ने मच से खुलेआम गालियां देना शुरू कर दिया। देखते है देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद लोग इसे देवभूमि की संस्कृति पर आघात बताने लगे।

ये भी पढ़ें: छात्रसंघ समारोह में पहुंचे थे सीएम धामी, युवकों के बीच हुआ विवाद, एक छात्र को लगा चाकू

Masoom Sharma ने मंच से गाली क्यों दी?

वीडियो वायरल होने के बाद जब विवाद बढ़ा तो मासूम शर्मा ने अपना एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने अपने गुस्से के पीछे का कारण बताया है। उन्होंने बताया कि बीती रात कोई गैंगस्टर उनकी रेकी कर देहरादून में उनके होटल के बाहर तक पहुंच गया था। रेकी कर रहे शख्श ने उनके कनाडा में रह रहे भाई को फ़ोन भी किया। इस वजह से वो रात भर परेशान थे और सो नहीं पाए। रात भर का गुस्सा उनका मंच में निकला गया। सिंगर ने स्टेज से गाली गलौज करने के लिए माफी भी मांगी है।

सिंगर को देहरादून पुलिस ने भेजा नोटिस

वहीं मासूम शर्मा के खिलाफ एडवोकेट संदीप चमोली ने शिकायत दर्ज करवाई है। इस संबंध में थाना डालनवाला में उनके खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है स्टेज से गली गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। जिसमें डालनवाला पुलिस ने सभी तथ्यों पर विस्तृत जांच की है। साथ ही गायक को नोटिस भी भेजा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें