देहरादून में बुजुर्ग पर चला पुलिस अधिकारी का डंडा, रिश्वत के आरोपों के बीच सड़क पर बवाल

देहरादून से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक बुजुर्ग और पुलिस अधिकारी के विवाद का है। तिब्बती मार्केट के इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक पुलिस अधिकारी ने एक बुजुर्ग फल विक्रेता के साथ मारपीट की। इस वायरल वीडियो से बवाल मच गया है। जिसने एक बार फिर पुलिस कार्रवाई को लेकर कई गंभीर सवास ल खड़े कर दिए हैं।
देहरादून में बुजुर्ग पर चला पुलिस अधिकारी का डंडा
दरअसल वायरल वीडियो तिब्बती मार्केट का है। दावा किया जा रहा है कि 18 जुलाई शाम करीब 6 बजे एक पुलिस अधिकारी द्वारा एक बुजुर्घ फल विक्रेता के साथ मारपीट की गई। वीडियो बना रहे शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिस बुजुर्ग को पीटने के बजाय नियमों के अनुसार उसका चालान करें। इसी को लेकर बाद में पुलिस और युवक के बीच तीखी बहस भी देखने को मिलती है।
रिश्वत के आरोप, वकील से तीखी बहस
बताया जा रहा है कि इस वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिस अधिकारी चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह है। इस वीडियो में एक महिला पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाती नजर आई। महिला कहती है कि कुछ अन्य फल विक्रेताओं से कथित तौर पर रिश्वत ली जा रही थी। हालांकि ये आरोप कितने सहीं है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। तो वहीं पुलिस ने भी अभी फिलहाल इस वायरल वीडियो में कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।