Big NewsDoiwala News

दून अस्पताल के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों से दून पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस पर फायर झोंकने वाले दो बदमाश घायल हो गए।

पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश घायल

जानकारी के अनुसार, लालतप्पड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्कूटी सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए जबकि एक बदमाश मौका पाकर जंगल की ओर फरार हो गया।

DEHRADUN POLICE
दून पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

दून अस्पताल के सामने हुई फायरिंग के आरोपी हैं बदमाश

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल घायलों को सीएससी डोईवाला से रेफर कर जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर एसएसपी देहरादून खुद पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश हाल ही में दून अस्पताल के सामने हुई फायरिंग घटना के मुख्य आरोपी हैं।

ये भी पढ़ें: दून अस्पताल में फायरिंग: दो पक्षों में कहासुनी के बाद चली गोलियां, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपियों के पास से बरामद हुए दो तमंचे और जिंदा कारतूस

मौके से पुलिस ने एक स्कूटी, दो तमंचे, जिंदा कारतूस और खाली खोखे बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में जंगल क्षेत्र में सर्च और कांबिंग ऑपरेशन जारी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें