Dehradun में होली पर अश्लील हरकत!, घर में घुसकर युवती को जबरन रंग लगाया फिर…Video Viral

Dehradun News: देहरादून से होली पर अश्लील हरकत का मामला सामने आ रहा है। यहां थाना नेहरू कॉलोनी इलाके के राजीव नगर में कुछ लोगों ने होली के दिन घऱ में घुसकर जबरन युवती के रंग लगाया और अश्लील हरकत भी की। युवती ने चेन और बाली छीनने का भी आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने दो नामजद समेत 15-20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देहरादून में होली पर अश्लील हरकत!, घर में घुसकर युवती को जबरन रंग लगाया फिर…Video Viral
दरअसल राजीव नगर निवासी युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि होली के दिन वो अपने दोस्तों के साथ होल खेल रही थी। इस दौरान वो अपने घर के बाहर स्कूटी पर बैठी हुई थी। इसी बीच दो युवक वहां आए और युवती को रंग लगाने लगे।युवती ने इसका विरोध किया। साथ ही उसके दोस्त ने भी दोनों युवकों की इस हरकत पर एतराज जताया। इसके बाद दोनों युवक और उसका दोस्त गेट बंद कर घर के अंदर आ गए। जबरन रंग लगाने वाले दोनों युवक भी गेट खोलकर अंदर घुस आए।

Dehradun News: जबरन घर में घुसकर की मारपीट
युवती और युवक ने जब दोनों को समझाया तो आरोपी युवक मारपीट पर उतर आए। आरोप है कि युवती को आरोपी ने हाथ उठाकर गिरा दिया। ये देख युवती के दोस्त के पिता भी बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। जैसे-तैसे दोनों आरोपियों को घर से बाहर निकाला गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल
लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद दोनों आरोपी अन्य युवकों को भी अपने साथ ले आए और युवती और युवक पर हमला बोल दिया। इस झड़प में सभी के काफी चोटें आईं। युवती ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान आरोपियों ने उसकी सोने की चेन और कान की बालियां भी छीन ली। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
15-20 लोगों पर मामला दर्ज
ऐसे में युवती की शिकायत पर घर में घुस कर मारपीट, अश्लील हरकत करने के साथ सोने की चेन व बाली छीनने के आरोप में दोनों युवक गुसाईं और मेडी समेत 15 से 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया जा चुका है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।