धंस गया देहरादून में नंदा की चौकी का नया पुल, 16 करोड़ की लागत से बना, आवाजाही फिर ठप

देहरादून नंदा की चौकी के पास बना नया पुल पहली मानसून की बारिश में ढह गया। 16 करोड़ की लागत से बना ये पूल पहली बारिश भी नहीं झेल पाया। पुल की मिट्टी धंस गई है। जिससे सड़क के बीच एक गहरा गड्ढा बन गया। ऐसे में वाहनों की आवाजारी भी पूरी तरह से ठप हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि अभी कुछ ही दिन पहले पुल को यातायात के लिए शुरू किया गया था।
धंस गया देहरादून में नंदा की चौकी का नया पुल
ये पूल हाल ही में तैयार हुआ था। कुछ ही समय पहले इसे आमजन के लिए खोला गया था। हालांकि नए पूल के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुल पर यातायात पूरी तरह से रोक दी गई है।
अस्थाई पुल ढहने के बाद खोला गया था नया पुल
इससे पहले 11 जुलाई की रात टौंस नदी के तेज बहाव के चलते बनाया गया अस्थाई पुल ढह गया था। इसे ह्यूम पाइप डालकर बनाया गया था। इस अस्थाई पुल के धंसने के बाद 12 जुलाई से पुनर्निर्मित मुख्य पुल पर वाहनों का संचालन शुरू किया गया था। अब नया पुल भी धंस गया है। जिसने इसकी सुरक्षा और गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।