Big NewsDehradun News

देहरादून में यहां बनेगा डेढ़ किलोमीटर लंबा नया फ्लाईओवर, जाम फ्री होगा शहर

देहरादून में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए सरकार शहर में जल्द एक नया फ्लाईओवर बनाने की तैयारी कर रही है। ताकि शहर को जाम फ्री किया सकेगा।

चंचल डेयरी से आराघर तक बनाया जाएगा फ्लाईओवर

Dehradun में रिस्पना के पास चंचल डेयरी से आराघर तक (New flyover chanchal dairy to araghar chowk) बनाया जाएगा। बताया जा रहा है पीडब्लूडी (PWD) ऋषिकेश इस फ्लाईओवर का खाका तैयार करेगा। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए इस फ्लाईओवर को बनाया जा रहा है।

दो योजनाओं पर हो रहा काम

बता दें आईएसबीटी से मोहकमपुर तक फ्लाईओवर (Flyover ISBT to mohakampur) बनाने की योजना पर एनएचए‌आई (NHAI) काम कर रहा है। इसके अलावा रिस्पना नदी और बिंदाल पुल के ऊपर भी एलिवेटेड रोड योजना पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। एलिवेटेड रोड की कुल लागत 6100 करोड़ है।

ये भी पढ़ें : देहरादून में ये दो एलिवेटेड कॉरिडोर का काम होगा तेज, सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

भविष्य की परेशानियों से बचने के लिए बनाया जा रहा Flyover

इन दोनों योजनाओं के बनने के बाद रिस्पना से लेकर धर्मपुर तक वाहनों की बढ़ने की उम्मीद है, ऐसे में इस क्षेत्र में जाम की बड़ी समस्या हो सकती है।  ऐसे में वक्त की दरकार को समझते हुए पीडब्ल्यूडी रिस्पना के पास चंचल डेयरी से धर्मपुर चौक तक होते हुए आराघर तक 1.5 KM Long flyover बनाने की तैयारी कर रहा है।

देहरादून में यहां बनेगा डेढ़ किलोमीटर लंबा नया फ्लाईओवर, फ्लाईओवर बनने के फायदे
Benefits of new flyover chanchal dairy to araghar chowk

संकरी है चंचल डेयरी से आराघर चौक तक की सड़क

बता दें चंचल डेयरी से आराघर चौक तक की सड़क संकरी है। एक साल पहले यहां सड़क के दोनों तरफ के नालों के ऊपर स्लैब डालकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई गई गई थी। थी। इसके बावजूद अभी यह सड़क संकरी है। सड़क पर अब इतनी जगह नहीं है कि इसकी चौड़ाई बढ़ाई जा सके। flyover बनने के बाद धर्मपुर क्षेत्र में लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें : देहरादून को मिली एक और एलिवेटेड रोड की सौगात, राजधानी में अब नहीं मिलेगा ट्रैफिक जाम

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें