Dehradun NewsHighlight

Dehradun Mussoorie Ropeway Project ने पकड़ी रफ्तार, तय समय से पहले होगा शुरू

Dehradun Mussoorie Ropeway Project Start Date: उत्तराखंड पर्यटन को नई ऊंचाई देने वाला देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि परियोजना का काम तय समय के अनुसार चल रहा है। इसके पूरे होने से ये भारत का सबसे लंबा पैसेंजर रोपवे बनकर सामने आएगा।

Dehradun Mussoorie Ropeway Project

देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार Dehradun Mussoorie Ropeway Project

देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में टोटल 6 टावरों के फाउंडेशन पूरे हो चुके हैं। अब पिलर्स का इरेक्शन और बाकी अन्य निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए आवश्यक सामग्री भी समय पर साइट पर पहुंच चुकी है। खबरों की माने तो देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट 300 करोड़ की लागत (dehradun mussoorie ropeway project cost) से बनाया जा रहा है।

देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट कब होगा चालू? Dehradun Mussoorie Ropeway Project Start Date

पर्यटन सचिन ने बताया कि वैसे तो इस प्रोजेक्ट को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि मौजूदा समय में इसकी गति को देखते हुए इसे पहले भी चालू हो सकता है।

बता दें कि ये रोपवे करीब 5.2 किमी लंबा (dehradun to mussoorie ropeway distance) मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला सिस्टम होगा। जो कि दोनों दिशाओं में चलेगा। इसके जरिए हर एक घंटे में करीब 500 यात्री सफर कर सकेंगे।

हर घंटे 500 यात्री कर सकेंगे सफर

इस रोपवे के शुरू होने के बाद देहरादून-मसूर मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। खासकर चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन के समय लोगों को जाम से मुक्ती मिल सकती है।

15 से 20 मिनट में पूरा होगा देहरादून से मसूरी पहुंचने का सफर

रोपवे के शुरू होने से जहां अभी देहरादून से मसूरी पहुंचने में 1 से 2 घंटे का समय लगता है। तो वहीं इसके बाद केवल 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। इससे ना सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बल्कि उत्तराखंड पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें