देहरादून : राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के पास एक मारुति बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार प्रात: चार बजे की है। एक मारुति बलेनो कार (यूके07 बीवाई 6048) मसूरी से देहरादून की तरफ आ रही थी। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
सूचना पर तत्काल रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक उमेश कुमार मय चीता कर्म गणों व अन्य फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार घायलों को बाहर निकाल कर 108 की मदद से दून चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां पर दौराने उपचार वाहन में सवार पीछे बैठे दो युवकों अनिल कुमार सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 26 वर्ष और नीरज पुत्र रूप सिंह ग्राम श्री कोट तहसील घनसाली टिहरी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया।
जबकि वाहन में सवार अन्य घायल दो युवकों 1- रोहित उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार अनिल कुमार सिंह पुत्र सुंदर सिंह नेहरू कॉलोनी उम्र 21 वर्ष, जो वाहन चला रहा था तथा 2- ऋषभ पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार नेहरू कॉलोनी उम्र 19 वर्ष तथा 01 युवती अदिति नेगी पुत्री राज कमल नेगी निवासी बंजारावाला नेहरू कॉलोनी उम्र 21 वर्ष, का दून चिकित्सालय अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतकों के पंचायत नामा आदि की कार्यवाही की जा रही है ।
मृतकों के नाम पते
1- अनिल कुमार सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 26 वर्ष।
2- नीरज पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम श्री कोट तहसील घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष।
घायलों के नाम पते
1- रोहित उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार नेहरू कॉलोनी, उम्र 21 वर्ष
2- ऋषभ पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार, नेहरू कॉलोनी, उम्र 19 वर्ष,
3- अदिति नेगी पुत्री राज कमल नेगी निवासी बंजारावाला, नेहरू कॉलोनी, देहरादून।