देहरादून में आज 5.5 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए! अरे अरे डरिये नहीं ये कोई असली का भूकंप नहीं आया है बल्कि टीमों द्वारा मॉक ड्रिल की गई है।
जिसके तहत भूकम्प के कारण विकास मॉल में हुए नुकसान की सूचना पर वसंत विहार थाना पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की गयी.
आज शनिवार को समय 2:30 बजे थाना बसंत विहार पर सूचना प्राप्त हुई की जनपद देहरादून में आये लगभग 5.5 तीव्रता के भूकम्प से विकास मॉल निकट वैभव चौक, बसंत विहार, देहरादून को काफी नुकसान हुआ है तथा मॉल में काफी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ लोग मॉल के अन्दर फंसे हुए हैं, जिनका पता नही लग पा रहा है।
सूचना पर थानाध्यक्ष बसंत विहार द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल विकास मॉल पहुंचे व उच्चाधिकारियों द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर NDRF, SDRF, ITBP, होमगार्ड, सिविल डिफेंस को तत्काल घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समय 14.45 बजे NDRF, SDRF, ITBP, होमगार्ड, सिविल डिफेंस घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मॉल में फंसे सभी 09 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर जनता के लगभग 300 लोग मौजूद थे। रेस्क्यू ऑपरेशन 16:00 बजे समाप्त हुआ।
निम्न अधिकारियों द्वारा मय टीम के मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया.
1- शेखर सुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, देहरादून
2- जितेन्द्र राणा, निरीक्षक NDRF मय टीम
3- हेमंत खण्डूरी, थानाध्यक्ष बसंत विहार मय टीम
4- जयपाल राणा, उपनिरीक्षक SDRF मय टीम
5- गणेश नौटियाल, निरीक्षक ITBP मय टीम
6- संदीप, कम्पनी कमाण्डर होमगार्ड मय टीम
7- एम्बुलेन्स
8-टेलीकाम कम्पनी Vodafone, BSNL, Airtel के अधिकारी व कर्मचारी.