Dehradunhighlight

देहरादून : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला नवविवाहिता थी। मृतक की शादी दो साल पहले ही हुई थी। महिला का शव पंखे से लटका मिला।

जानकारी मिली है कि महिला कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएल रोड निवासी काजल की शादी दो साल पहले हुई थी। पति और ससुराल वालों से विवाद के चलते शादी के कुछ समय बाद ही काजल अपने मायके चली आई और तबसे यहीं मायके रह रही थी। बीती देर रात काजल अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बार परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वो हक्के-बक्के रह गए। काजल पंखे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औऱ पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल पुलिस से जानकारी नहीं मिली है कि ये आत्महत्या है या हत्या। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच में जुटी है।

https://youtu.be/KMR_pjWXdqg

Back to top button