विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 24 सितंबर से होगा। इसके तहत देहरादून में लीग राउंड के 45 मुकाबले खेले जाएंगे। नॉक आउट पर अब असमंजस की स्थिति बन गई है। वहीं, उत्तराखंड का पहला मुकाबला 25 सितंबर को चंडीगढ़ से होगा। बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी 2019 का फिक्सर जारी कर दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मैचों के लिए बीसीसीआई ने चार शहरों का चयन किया है। इलीट ए ग्रुप के मैच बेंगलुरू, इलीट बी ग्रुप के मैच वड़ोदरा, इलीट सी ग्रुप के मैच जयपुर में खेले जाएंगे। वहीं प्लेट ग्रुप के मैच देहरादून में होंगे। देहरादून में 10 टीमों के बीच कुल 45 मैच खेले जाएंगे।
24 सितंबर को तीन मैदानों पर एक साथ मैच शुरू होंगे
24 सितंबर को तीन मैदानों पर एक साथ मैच शुरू होंगे और लीग राउंड के अंतिम 3 मैच 16 अक्तूबर को खेले जाएंगे। लीग राउंड के मैचों के आयोजन शहर पर तस्वीर साफ होने के बावजूद नॉक आउट के लिए अभी तक आयोजन स्थल पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
उत्तराखंड को विजय हजारे ट्रॉफी के नॉक आउट मैचों की जिम्मेदारी
दरअसल पूर्व में बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी के नॉक आउट मैचों की जिम्मेदारी भी उत्तराखंड को दी थी। मगर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को मान्यता मिलने के बाद अब क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच पर असमंजस बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई नॉक आउट बेंगलुरू में कराना चाह रही है, जबकि सीएयू ने भी नॉकआउट का फिक्सर बनाकर भेजा है।
उत्तराखंड के मैच
25 सितंबर- उत्तराखंड बनाम चंडीगढ़
27 सितंबर- उत्तराखंड बनाम असम
1 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम पुडुचेरी
3 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम अरुणाचल प्रदेश
6 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम सिक्किम
7 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम नागालैंड
9 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम मेघालय
12 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम मिजोरम
14 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम मणिपुर
विजय हजारे ट्रॉफी मैच–देहरादून में
24 सितंबर-
अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरम
मेघालय बनाम सिक्किम
नागालैंड बनाम मणिपुर
25 सितंबर
उत्तराखंड बनाम चंडीगढ़
असम बनाम मिजोरम
पोंडिचेरी बनाम मेघालय
27 सितंबर
अरुणाचल प्रदेश बनाम सिक्किम
असम बनाम उत्तराखंड
मिजोरम बनाम पोंडिचेरी
28 सितंबर
पोंडिचेरी बनाम मणिपुर
असम बनाम नागालैंड
चंडीगढ़ बनाम मेघालय
30 सितंबर
मिजोरम बनाम नागालैंड
असम बनाम चंडीगढ़
अरुणाचल प्रदेश बनाम मणिपुर
1 अक्तूबर
पोंडिचेरी बनाम उत्तराखंड
नागालैंड बनाम सिक्किम
मणिपुर बनाम मेघालय
3 अक्तूबर
अरुणाचल प्रदेश बनाम उत्तराखंड
सिक्किम बनाम मणिपुर
चंडीगढ़ बनाम नागालैंड
4 अक्तूबर
मिजोरम बनाम सिक्किम
असम बनाम पोंडिचेरी
अरुणाचल प्रदेश बनाम मेघालय
6 अक्तूबर
मेघालय बनाम मिजोरम
अरुणाचल प्रदेश बनाम पोंडिचेरी
उत्तराखंड बनाम सिक्किम
7 अक्तूबर
असम बनाम मणिपुर
अरुणाचल प्रदेश बनाम चंडीगढ़
उत्तराखंड बनाम नागालैंड
9 अक्तूबर
मणिपुर बनाम मिजोरम
पोंडिचेरी बनाम सिक्किम
उत्तराखंड बनाम मेघालय
10 अक्तूबर
अरुणाचल प्रदेश बनाम असम
पोंडिचेरी बनाम नागालैंड
चंडीगढ़ बनाम मणिपुर
12 अक्तूबर
मिजोरम बनाम उत्तराखंड
असम बनाम मेघालय
सिक्किम बनाम चंडीगढ़
14 अक्तूबर
अरुणाचल प्रदेश बनाम नागालैंड
चंडीगढ़ बनाम पोंडिचेरी
उत्तराखंड बनाम मणिपुर
16 अक्तूबर
असम बनाम सिक्किम
मिजोरम बनाम चंडीगढ़
चंडीगढ़ बनाम मिजोरम