देहरादून में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। छोटी-छोटी उम्र के लड़के नशे के आदी होते जा रहे हैं। युवाओं का भविष्य खतरे में है। पड़ोसी राज्य यूपी उत्तराखंड के लिए गले की फांस बना हुआ है। आए दिन आरोपी यूपी के बरेली और अन्य जगहों पर से नशे का सामान लाते पकड़े जा रहे हैं। ऐसे नशा खोरों को पकड़ने के लिए दून पुलिस द्वारा ऑपरेशन सत्य चलाया जा रहा है जिसके तहत पटेलनगर थाना पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है।
बता दें कि पटेलनगर पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में एक बड़े गोरखधंधे का खुलासा किया है। बता दें कि पति पत्नी ब्यूटी पार्लर की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी सरफराज और पत्नी शबनम को नशा तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को पति-पत्नि के पास से 50 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद की है। सरफराज जिस पार्लर में काम करता था वहीं उसकी पत्नी ब्यूटीशियन का काम करती थी। जानकारी मिली है कि दोनों पति पत्नी ने लॉकडाउन के बाद नशे के कारोबार को शुरु किया जो पटेलनगर थाना पुलिस से बच नहीं पाए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। जानकारी मिली है कि दोनों सहारनपुर के रहने वाले हैं। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।