देहरादून-मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार और निलंबन से गुस्साए कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार में सीएम का पुतला दहन किया। साथ ही उन्होंने प्रदर्शन कर शीघ्र शिक्षिका के निलंबन को वापस लेने की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार अहंकार में भले बुरे को भी नहीं समझ पा रही है।
कांग्रेस के जिला संयोजक ईश्वर सिंह बिष्ट की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया साथ ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया। इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि सरकार अहंकार में डूबी है और भले बुरे का ज्ञान तक नहीं समझ रही है। पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिंकवाण ने कहा कि जनता अपने दुखों को लेकर जनता दरबार में जाता है किंतु यहां न्याय के बजाय फरियादियों को दहशत में डाला जा रहा है।ट
कांग्रेसियों ने कहा कि शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा जायज मांग कर रही थी किंतु सीएम ने उनसे अभद्र भाषा में बातचीत की जिससे शिक्षिका और भी परेशान हुई। कहा कि यदि शीघ्र शिक्षिका का निलंबन वापस लिया जाए, ऐसा न होने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिकंवाण, पूर्व नपा अध्यक्ष रेखा सेमवाल, जिला संयोजक ईश्वर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष खुशहाल सिंह रावत, एआईसीसी सदस्य सुमंत तिवारी सहिक कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।