Dehradun NewsBig News

देहरादून में वकीलों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी, कोर्ट के काम ठप

देहरादून में वकीलों की हड़ताल जारी है। बता दें वकील पिछले 20 दिन से नए चेंबर की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज उनके प्रदर्शन को 21वां दिन है।

देहरादून में वकीलों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी

वकीलों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी है। बार एसोसिएशन देहरादून ने अदालत के सामने हरिद्वार रोड पर धरना देकर चक्का जाम जारी रखने की घोषणा की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस आश्वासन न मिलने के कारण सांकेतिक चक्का जाम जारी रखने का फैसला किया है।

कोर्ट परिसर में सभी काम ठप

प्रदर्शन के चलते कोर्ट परिसर में सभी कार्य पूरी तरह ठप रहे। बस्ता, टाइपिंग, स्टांप वेंडरों की सेवाएं बंद रहीं और रजिस्ट्रार ऑफिस पर भी कामकाज पूरी तरह बाधित रहा।अधिवक्ताओं की मुख्य मांग है कि नए न्यायालय परिसर के साथ समुचित चैंबर निर्माण की नीति बनाई जाए और बार के साथ समन्वय कर तत्काल अनिवार्य कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ें: देहरादून में अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन: चैंबर की मांग को लेकर घंटाघर जाम

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें