देहरादून में आज नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पूतला फूंका। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार को “ठग्स आॅफ हिन्दुस्तान” करार देते हुए जमकर प्रर्दशन किया।
दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से एस्लेहाल चैक पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला दहन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज तक देश को यह नहीं बता पाए कि नोटबंदी से देश को क्या लाभ हुआ। नोटबंदी होने से करीब एक लाख छोटी इंडस्ट्रीज बंद हो गई।इससे करोड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाने का काम किया। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि नोटबंदी के बाद हर खाते में पंद्रह लाख रुपये आने का पीएम मोदी का दावा भी खोखला साबित हुआ। न तो काला धन देश में आया और न ही महंगाई पर अंकुश लगा। डालर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है।
वहीं, रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी हर दिन बढ़ रहे हैं। इससे आमजन की परेशानी दोगुनी हो गई है। घर का बजट बिगड़ रहा है।