Dehradun NewsBig News

सर्किल बार में लगी आग पर प्रशासन की सख्ती, DM ने किया बार का लाइसेंस निलंबित

देहरादून के राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को जिलाधिकारी सविन बंसल ने गंभीरता से लिया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के चलते बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है।

सर्किल बार में लगी आग पर प्रशासन की सख्ती

घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं प्रभारी अधिकारी आबकारी हरी गिरी के नेतृत्व में एक संयुक्त जांच टीम गठित की थी। टीम ने मौके का निरीक्षण कर पाया कि घटना के समय बार के तीसरे तल पर लगभग 40 से 50 लोग मौजूद थे। इसी दौरान दो बारमैन जुगलिंग और फायर शो का प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें आग से खेला जा रहा था। इस दौरान दोनों बारमैन झुलस गए।

बार में नहीं किया जा रहा सुरक्षा मानकों का पालन

जांच में सामने आया कि आयोजकों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था। हॉल की छत लकड़ी और टहनियों से बनी थी, जिससे आग फैलने का खतरा और बढ़ गया था। प्रशासन का कहना है कि इस लापरवाही से बड़ी जनहानि हो सकती थी। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि बार में अनुज्ञापन की शर्तों का उल्लंघन किया गया।

सर्किल बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित

प्रशासन का कहना है कि बारमैन, जिन्हें केवल शराब परोसने के लिए नियुक्त किया गया था, उन्हें खतरनाक फायर शो जैसे कार्यों में लगाया गया, जिसके लिए वे प्रशिक्षित नहीं थे। इन गंभीर लापरवाहियों और आबकारी अधिनियम के उल्लंघन को देखते हुए डीएम ने सर्किल बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित करने का आदेश जारी किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें