देहरादून- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जी.एम.एस. रोड(माजरा) से 100 श्रद्धालुओं के जत्थे को बैंड बाजे के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया। दो बसों में रवाना हुए इस जत्थे को शिव शक्ति सेवा मंडल की देख रेख में रखा जाएगा। बस में जिओ टैगिंग की व्यवस्था भी की गई है। जिससे इस बस रुट की जानकारी ली जा सकती है। आपको बता दें ये यात्रा पहलगाम शुरू होगी।
वहीं आपको बता दें शिव शक्ति सेवा मंडल क्लैमेन्टटाउन देहरादून द्वारा पिछले 24 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है. इस साल समिति द्वारा रजत जयन्ती वर्ष मनाया जा रहा है। इस यात्रा में सबके कम उम्र 22 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष के महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल हैं।
वहीं इस जत्थे में श्रद्धालु समिति अध्यक्ष राजेश भट्ट यात्रा संरक्षक नवीन जोशी कोषाध्यक्ष अनिल कुमार भी शमिल हैं।