Dehradun News

Dehradun में बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर शिकंजा!, गुंडा एक्ट में नोटिस जारी, जिला बदर की तैयारी

देहरादून में विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी (Builder Puneet Agarwal) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला मसिस्टेट कोर्ट ने मामले का खुद संज्ञान लेते हुए बिल्डर के खिलाफ गुंडाएक्ट( Goonda Act) के तहत नोटिस जारी किया है। साथ ही 7 दिन के अंदर जवाब देने के भी निर्देश दिए है। तय समय में जवाब ना मिलने पर जिला बदर की भी तैयारी की जाएगी।

Dehradun में विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर शिकंजा

दरअसल सहस्त्रधारा रोड की एटीएस कालोनी में बिल्डर की गूंडागर्दी पर जिला मसिस्टेट कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए गुंडा एक्ट में नोटिस जारी किया है। साथ ही सात दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न होने पर जिला बदर की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। बिल्डर द्वारा आए दिन कोई न कोई विवाद किए जा रहे हैं।

गुंडा एक्ट में नोटिस जारी, जिला बदर की तैयारी

आपको बता दें कि इससे पहले भी विवादित बिल्डर पर दीपावली में नाबालिग बच्चों पर पिस्टल लहराने और लाईसेंसी हथियार को प्रदर्शित किया था। जिसको लेकर डीएम ने हथियार लाईसेंसधारक पुनीत अग्रवाल की लापरवाही मानते हुए उनका हथियार जब्त करते हुए शस्त्र लाईसेंस निलम्बित कर दिया था।

Builder Puneet Agarwal

बिल्डर के खिलाफ पांच FIR दर्ज

आरोपी बिल्डर पर डीआरडीओं वैज्ञानिक के साथ मारपीट और उत्पीड़न, नशे में धुत होकर एटीएस आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के साथ मारपीट, बच्चों से गाली गलौच, दीपावली पर पिस्टल तानने, बच्चों से गाली गलौच और गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास, जनरल बाडी मीटिंग में धमकाने अभद्र भाषा का प्रयोग, आरोपी द्वारा निवासियों और आरडब्ल्यूए के सदस्यों को जानबूझकर झूठे मुकदमों और निराधार आरोपों में फंसाकर उत्पीड़न करने का प्रयास, विधवा महिला की भूमि को कूट रचित रजिस्ट्री और अनाधिकृत कब्जा मामलों विभिन्न धाराओं में पांच एफआईआर दर्ज हैं। बिल्डर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 351(2), 352, 74,126(2), 324(4), 447 में पांच मुकदमें दर्ज हैं।

बिल्डर पर डिआरडीओ से मारपीट का भी आरोप

बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर नगर निगम की जमीन पर अवैध निर्माण के विरोध में एक डीआरडीओ मे तैनात वैज्ञानिक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर निगम की जमीन वाला विवाद

शिकायत है कि बिल्डर द्वारा कथित रूप से नगर निगम की जमीन पर दीवार निर्माण कराया जा रहा था। जिसका मलबा उनके घर की ओर गिर रहा था। इसका विरोध करने पर बिल्डर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा विवाद बढ़ने पर बिल्डर ने कथित रूप से डीआरडीओ के सांईटिस्ट से मारपीट की।

मारपीट में घायल डीआरडीओ के सांइटिस्ट अनिरुद्ध शर्मा को चोटें आई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एटीएस कॉलोनी के निवासियों ने आरोप लगाए थे कि बिल्डर के खिलाफ कई शिकायतों के बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं हो पाती है।

मारपीट, उत्पीड़न के मामले दर्ज

विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर मारपीट, उत्पीड़न, पिस्टल तानने, बच्चों से गाली गलौच व गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास, धमकाने अभद्र भाषा का प्रयोग, स्थानिकों और आरडब्ल्यूए के सदस्यों को जानबूझकर झूठे मुकदमों और निराधार आरोपों में फंसाकर उत्पीड़न का प्रयास, कूटरचित रजिस्ट्री से विधवा महिला की भूमि पर अनाधिकृत आदि मामलों में दर्ज हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें