Trending

देहरादून में दुल्‍हन की विदाई पर रोने लगे पालतू कुत्‍ते, वीडियो देख नहीं रुकेंगे आंसू Bride emotional Video

Dehradun Bride emotional Video with pet dogs: शादी में एक पल ऐसा आता है जिसमें हर किसी की आंखे नम हो जाती है। दुल्हन की विदाई हर किसी को भावुक कर देती है।जहां शादी में दुल्हन के माता-पिता, भाई-बहन और करीबियों को लड़की के जाने का दुख होता है। तो वहीं घर में मौजूद बेजुबान भी इस पल को महसूस करते है। ऐसा ही एक हृदयस्पर्शी पलों का मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

देहरादून में दुल्‍हन की विदाई पर रोने लगे पालतू कुत्‍ते

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन गौरी सिंह अपने घर से विदा होकर जा रही थीं। इसी दौरान उनके तीन पालतू कुत्ते स्नोई (लैब्राडोर), मिश्‍कू (गोल्डन रिट्रीवर) और लैला (जर्मन शेफर्ड) उन्हें देखकर भौंकने लगते हैं। वो लगातार बालकनी से भौंकते है।

जिसके देखकर दुल्हन और भी ज्यादा भावुक हो जाती है। वो खुद को रोक नहीं पाती और अपने कुत्तों से मिलने चली जाती है। कुत्ते भी उनसे लिपट कर उन्हें हग करते हैं। दुल्हन कुत्तों को प्यार से सहलाती है और कहती है कि ‘मम्मा यहीं हैं’। वो उन्हें भरोसा दिलाती है कि वो कहीं नहीं जा रही है ताकि बेजुबान शांत हो जाए।

वीडियो देख नहीं रुकेंगे आंसू

सोशल मीडिया पर दुल्हन और कुत्तों के बीच भावनात्मक जुड़ाव देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। वीडियो में कुत्तें भौंककर अपना दुल्हन के प्रति दुलार जाहिर करते नजर आए। दुल्‍हन भी ये देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाती है और फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई देती हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें