देहरादून वर्चूअल रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश के पदाधिकारियों समेत प्रदेश की जनता से संबोधन किया और सभी का स्वागत किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रत्यक्ष मिलने की थी इच्छा, लेकिन क़रोना के चलते नहीं मिल पाए. राजनाथ सिंह ने इस दौरान उत्तराखंड को वीरों की भूमि बताया और सभी का अभिनंदन किय़ा।
दो बार की गलती, अब हो रही किरकिरी
लेकिन इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत वो बोल गए जिससे अब उनकी किरकिरी हो रही है। दरअसल संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह का मंत्रालय बंशीधर भगत भूल गए। रक्षा मंत्री को सम्बोधन में बंशीधर भगत ने उन्हें देश के यशस्वी गृह मंत्री कह दिया। इतना ही नहीं उन्होंने भूल में सुधार न करते हुए दूसरी बार भी बोला की देश के गृह मंत्री बोलकर संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दो- दो बार देश के गृहमंत्री राजनाथ बोला। जिसके बाद अब उनकी जमकर किरकिरी हो रही है।