मिली जानकारी के अनुसार घटना प्रेमनगर क्षेत्र के राघव विहार के नजदीक घटी है। जानकारी मिली है कि यहां गौरव निवासी पंडितवाड़ी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के निर्माण के दौरान मकान की दीवार ढह गई जिसमे काम में लगे दो मजदूर मलबे में दब गए। मलबे में दबे घायलों को रेस्कूय कर प्रेमनगर स्थित संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक मजदूर मंजर आलम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तो दूसरे घायल मजदूर अब्दुल गफ्फार का उपचार किया जा रहा है जिस हल्की चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को घर भेज दिया गया है।
मृतक मंजर आलम बिहार के जिला अहरिया में फरसाडनी नया नगर गांव निवासी था। वहीं, गफ्फार भी जिला अहरिया के पंचेली गांव का रहने वाला है।