देहरादून : भारत बंद का आज उत्तराखंड में मिलाजुला असर देखने को मिला। किसानों के भारत बंद के आह्वान को कांग्रेस ने समर्थन दिया। जिसका असर उत्तराखंड में दिखा। देहरादून में कांग्रेस ने किसान बिल का विरोध किया। कांग्रेस ने विरोध करते हुए घण्टाघर में जाम लगाया। इस दौरान भारी पुलिस बल वहां मौजूद रही। वहीं कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं एसपी सिटी श्वेता चौबे के नेतृत्व में पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष प्रीतम सिंह और कार्यकर्ताओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की और घंटाघंट में लगा जाम खुलवाया। इस दौरान आम जनता की जमकर फजीहत हुई। यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया। एसपी सिटी ने सभी मातहतों को निर्देश दिए है कि यातायात व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए, कहीं कोई जाम की शिकायत न आए।
कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार तानाशाही तरीक़े से लागू किए गये किसानों विरोधी काले क़ानूनों के विरोध स्वरूप भारत बंद के आवाहन पर पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों ने किसानों के पक्ष में देहरादून के केंद्रीय स्थल घंटाघर पर धरना दिया।