Dehradun News

सोशल मीडिया पर BJP महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी, 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

राहुल गांधी का देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद से ही भाजपा महिला नेताओं के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इसी को लेकर महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने डालनवाला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। साथ ही उसके खिलाफ सख्स कार्रवाई की भी मांग की थी। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर BJP महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी

दरअसल कोतवाली डालनवाला प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने तहरीर दी थी। जिसके बाद आरोपी राजेंद्र सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद आरोप को न्यायालय में पेश किया जाएगा और वहां से जेल भेजा जाएगा।

राजेंद्र उत्तराखंडी’ नाम के एक अकाउंट पर शिकायत दर्ज

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बीजेपी की महिला नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर ‘राजेंद्र उत्तराखंडी’ नाम के एक अकाउंट से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थी। महिला नेताओं की माने तो शनिवार को उन्होंने देखा कि इसी अकाउंट से महिलाओं खासकर बीजेपी पार्टी से जुड़ी महिला नेताओं के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया जाता था। शब्द इतने आपत्तिजनक हैं कि उन्हें सार्वजनिक दोहराया भी नहीं जा सकता।

24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा, कमली भट्ट और महामंत्री विदुषी समेत अन्य पदाधिकारी पुलिस के पास गई। जहां लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उत्तराखंड की मातृशक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : भाजपा महिला मोर्चा

देहरादून, 18 जुलाई।

भाजपा महिला मोर्चा, उत्तराखंड के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में मातृशक्ति एकजुट होकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समर्थक एवं सोशल मीडिया अकाउंट “पहाड़ी प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी” द्वारा उत्तराखंड की महिलाओं के विरुद्ध की गई अभद्र, अशोभनीय एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सड़कों पर उतरी। देहरादून के डालनवाला थाने सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हेतु शिकायत एवं एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया की गई।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा , प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, एवं प्रदेश कार्यालय सह मंत्री बबली चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन महिलाओं के सम्मान पर अमर्यादित टिप्पणी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती मातृशक्ति के संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान की प्रतीक रही है। प्रदेश की महिलाएं शांत, संयमित और संस्कारित हैं, किंतु यदि उनकी अस्मिता, गरिमा और सम्मान पर प्रहार किया जाएगा तो मातृशक्ति उसका लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से सशक्त प्रतिकार करेगी।

महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान की रक्षा का संकल्प है। भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति राजनीतिक विरोध या किसी अन्य बहाने से महिलाओं के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग करेगा, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश की समस्त मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए उनका यह एकजुट स्वर समाज में सकारात्मक संदेश देगा।

नारी का सम्मान हमारी संस्कृति है, हमारी शक्ति है और हमारा संकल्प है। उत्तराखंड की बेटी, बहन और मातृशक्ति का अपमान करने वालों को अब कानून भी जवाब देगा और संगठित मातृशक्ति भी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें