देहरादून : सीएए और एनआरसी को लेकर जहां देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है वहीं लोगों को सीएए के प्रति जागरुक करने की अब भाजपा ने ठानी है। भाजपा ने हर जिले में कार्यकर्म तय किए है जिसमे लोगों को कानून को लेकर जागरुक किया जाएगा वहीं इसी के मद्देनजर आज हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर देहरादून पहुंचे।
भारत के लिए देश और दुनिया का नजरिया बदल रहा है-जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर ने सीएए को लेकर कहा कि भारत के लिए देश और दुनिया का नजरिया बदल रहा है। आगे भी देश को मोदी जैसे ही प्रतिनिधत्व की जरूरत है। हिमाचल के सीएम ने कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने काफी जटील समस्याओं का समाधान किया। चाहे राम जन्मभूमि हो, तीन तलाक हो, धारा 370, 35 ए का मामला हो लेकिन आज एक जरूरी बिल पर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश को आजदी चाहिए थी उसके लिए सभी ने प्रयास किए। आजादी के बाद जो लोग जहां रहना चाहते थे, वहां रहने लगे। विभाजन की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की रही है। नेहरू और लियाकत अली के बीच समझौता हुआ था जिसके बाद जो भारतीय जहां रहना चाहे वो वहां रहे, जब भारत लौटना चाहे उन्हें आने दिया जाएं।