देहरादून : देहरादून में बारिश ने कहर बरपाया लेकिन शासन प्रशासन की लापरवाही से 4 लोगों ने जान गंवा दी। जी हां हादसा देहरादून के नेशविला रोड से कुछ ही दूरी पर चुक्खुवाला में हुआ जहां एक पुश्ता ढह गया जिसकी चपेट में दो मकान आए। इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं दो लोगों का इलाज कोरोनेशन में चल रहा है औऱ दोनों की हालत गंभीर है।
जानकारी मिली है कि हादसा देर रात 3 बजे के आसपास हुआ जब मकान के पीछे का पुश्ता मकान के ऊपर जा गिरा जिसकी चपेट में दो मकान भी आ गए। इसमे कई लोग दब गए।खबर है कि ये सभी मकान में किराए में रहते थे। मकान मालिक यहां नहीं रहते। इस हादसे में एक गर्भवती महिला सहित 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। देर रात से एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी है। खबर है कि 1 मंजिला मकान में 2 परिवार रहते थे। वहीं जानकारी मिली है कि घायल एक पुरुष और एक 5 वर्षीय बच्चा कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर डीआईजी और एसपी सिटी श्वेता चौबे समेत तमामत अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कराया।
इंद्राकलोनी, चुक्कूवाला, घटना के दौरान मकान में कुल 6 लोग थे
01 : किरन , महिला उम्र लगभग वर्ष ( मृतक, गर्भवती)
02: सृष्टि, बच्ची उम्र लगभग 8 वर्ष(मृतक)
03 : विमला देवी महिला(मृतक) 37
04 : समीर चौहान पुरुष (जीवित) 30 वर्ष
05 : कृष,साल का बच्चा (जीवित) 10 वर्ष
06 : एक महिला (मृतक)