UttarakhandDehradun News

बड़ी साजिश हुई नाकाम!, देहरादून में 125 किलो विस्फोटक बरामद, तीन गिरफ्तार

पंचायत चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। इसी बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस को 125 किलो डायनामाइट मिला है। तीन आरोपी इसे अवैध रूप से लेकर जा रहे थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल इस विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल कहा और कब किया जाना था इन सब की जांच की जा रही है।

देहरादून में 125 किलो विस्फोटक हुआ बरामद

दरअसल देहरादून एसएसपी अजय सिंह द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान ये विस्फोटक पकड़ा गया है। बता दें कि ऑल्टो कार से ये विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। वाहन में सवार तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

पांच पेटी में 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद हुआ। ऐसे में पुलिस ने कार में 125 किलोग्राम डायनामाइट, डिटोनेटर, वायर और अन्य सामग्री को कब्जे में ले लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना त्यूणी में मुकदमा दर्ज हो गया है।

ये भी पढ़ें:- पंचायत चुनाव पर हाइकोर्ट का बड़ा फैसला!, एक व्यक्ति एक ही जगह से लड़ेगा चुनाव

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस की माने तो 10 जुलाई 2025 को पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन संख्या HP 09C 9788 ऑल्टो कार तलाशी के लिए रोका। चेकिंग के दौरान 5 पेटियों में रखा 125 किलो डायनामाइट, 2 डिब्बे डिटोनेटर, 1 रोल लाल रंग की तार और 1 बंडल नीली बत्ती मिली। इन विस्फोटक सामग्री के आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  • रिंकू पुत्र पानू राम, हिमाचल प्रदेश (उम्र 37 वर्ष)
  • रोहित पुत्र बिशन सिंह, हिमाचल प्रदेश (उम्र 19 वर्ष)
  • सुनील पुत्र केवल राम, हिमाचल प्रदेश (उम्र 38 वर्ष)

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें