देहरादून: आईएमए में पासिंग आउट परेड के बाद 306 कैडेट भारतीय सेना बतौर अधिकारी मिल गए हैं। ये अधिकारी अब आधिकारिक रूप से भारती सेना का हिस्सा बन गए हैं। मित्र देशों के 71 कैडेट भी पास आउट होकर अपने-अपने देशों की सेना में शामिल हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रिव्यूइंग अफसर के तौर पर परेड की सलामी ली।
पीओपी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे। डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत और कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने पहले परेड की सलामी ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। विनय विलास को स्वार्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक दिया गया। पीकेंद्र सिंह को रजत और ध्रुव मेहला को कांस्य पदक दिया गया। शिवराज सिंह को सिल्वर मेडल (टीजी) मिला। भूटान के कुएंजांग वांगचुक सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ बैनर केरन कंपनी को मिला।