UttarakhandhighlightNainital

आर्थिक हालातों को मात देकर मनीष ने मलेशिया में लहराया परचम, हासिल किया गोल्ड मैडल

नैनीताल के मनीष ने आर्थिक हालातों को मात देकर मलेशिया में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अपने नाम कर शहर का मान बढ़ाया है। जीत के बाद मलेशिया से घर लौटने पर मनीष का भव्य स्वागत किया गया।

मलेशिया में लहराया परचम

मनीष मंडल नैनीताल के सूखाताल निवासी हैं। जानकारी के अनुसार मनीष ने ओपन विवि से 12वीं की है। मनीष ने बचपन में ताइक्वांडो में हाथ आजमाया था। कुछ ही समय में वो बेहतर प्रदर्शन करने लगे थे। बीते महीने मनीष को मलेशिया में सीके क्लासिक मलेशिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में आमंत्रण मिला था।

आर्थिक हालातों को मात देकर किया गोल्ड मैडल हासिल

बता दें पिता का साया साथ न होना और मां के ब्यूटी पार्लर में नौकरी करने के कारण रकम जुटाना उनके लिए आसान नहीं था। जिसके बाद उन्होंने कई लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद कई संस्था और लोग मनीष की मदद के लिए आगे आए। इसके बाद मनीष ने मलेशिया में होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया।

नैनीताल लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

बीते 17 से 20 अगस्त तक मलेशिया में हुई प्रतियोगिता में 54 किग्रा वर्ग में मनीष गोल्ड मैडल लेकर वापस लौटे। शनिवार को नैनीताल पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनकी जीत के बाद से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button