Deepika Padukone की ‘गोलमाल 5’ में एंट्री!, अक्षय कुमार से लेंगी पंगा

Deepika Padukone Cameo Role In Golmaal 5: डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से जुड़े नए-नए अपडेट्स जो सामने आ रहे हैं। पहले से ही फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट हैं। हालांकि अब कुछ और इस लिस्ट में नाम जुड़ चुके हैं। खबरों की माने तो इस फ्रेंचाइजी में कई पुराने स्टार्स नजर आएंगे। जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, शरमन जोशी शामिल हैं। तो वहीं अब इसमें अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो चुकी है।
दीपिका पादुकोण की ‘गोलमाल 5’ में एंट्री!, Deepika Padukone Cameo Role In Golmaal 5
रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण की भी इस फिल्म में एंट्री हो चुकी है। हालांकि वो फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि उनका रोल काफी इंपोर्टेंट होगा। एक्ट्रेस इंस्पेक्टर शक्ति शेट्टी के कैरेक्टर में नजर आएंगी। सिंघम अगेन में भी उनका यहीं रोल था। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसको कंफर्म नहीं किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में एक्ट्रेस प्रियामणी लीड रोल में नजर आएंगी।
अक्षय कुमार से लेंगी पंगा
रिपोर्ट के अनुसार दीपिका फिल्म में एक मिशन पर होंगी। वो अक्षय कुमार के कैरेक्टर को पकड़ेगी। दरअसल अक्षय उनकी उनकी कस्टडी से भाग जाते है। क्लाईमैक्स में उनकी धमाकेदार एंट्री होगी। आखिर में अजय देवगन और उनकी टीम की मदद से वो अक्षय को पकड़ लेंगी।अगर ये रिपोर्ट सही होगी तो एक्ट्रेस का कैमियो कॉप यूनिवर्स और गोलमाल सीरीज का क्रॉसओवर मोमेंट हो सकता है।