Haridwarhighlight

IAS दीपक रावत को आया गुस्सा, ध्वस्त किया अवैध निर्माण, बोले: जेई भी नपेगा

khabar ukहरिद्वार: एक तरफ मेला प्रशासन 2021 महाकुंभ मेले को लेकर अवैध निर्माणों को चिन्हित कर उन्हें हटाने की रणनीति तैयार कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर मेले को देखते हुए अवैध निर्माण भी जोरों पर है। अतिक्रमणकारी हरकी पैड़ी क्षेत्र में अवैध निर्माण करने में लगे हैं। इसको लेकर मेलाअधिकारी दीपक रावत ने छापेमारी कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर निर्माण सामर्गी जब्त कर ली।

हरकी पैड़ी कुंभ मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र होती है। हरकी पैड़ी में धड़ल्ले से अवैध दुकान का निर्माण किया जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर आज मेलाधिकारी और हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक रावत ने मौके पर पहुंचकर उस अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।

साथ ही मौके पर हरिद्वार विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और निर्माणकर्ता को भी जमकर लताड़ा। मेलाधिकारी दीपक रावत का कहना है कि क्षेत्र के जेई से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई है कि अगर कहीं पर भी अवैध निर्माण होता पाया जाता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button