
देहरादून : उत्तराखंड डीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बड़ी घोषणा की है। जी हां अब जमातियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
बता दें कि कोरोना के कहर के बीच दिल्ली निजामुद्दीन मामले ने देश भर में दहशत फैला दी है। शासन प्रशासन जमातियों का डाटा खोजनेमें लगी है कि आखिर कितने जमाती दिल्ली से लौटे क्योंकि दिल्ली मरकज से लौटे कई जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं अब जमाती चोरी छुपे सीमा पार कर रहे हैं और इधर-उधर भाग रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने की संभावना है इसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई है और वहीं पुलिस टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए डीजी ने बड़ा ऐलान किया है। जो भी टीम जमातियों को पकड़ेगी उसे विभाग की ओर से 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
गौर हो कि रामपुर से आये 13 जमातियों में से बीते दिन 3 जमातियों की कोरोना की पुष्टि हुई है जिससे उत्तराखंड में हड़कंप मच गया है। बीते दिन जमातियों को तत्काल पकड़ कर संक्रमण को फैलने से रोकने वाली पुलिस टीम को डीजी अशोक कुमार ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी जमातियों को पंतनगर में क्वारंटीन किया गया है। वहीं जमातियों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को भी एहतियातन क्वारंटीन कराया जा रहा है। पंतनगर में क्वारंटीन हुए 3 पॉजीटिव जमातियों को हल्द्वानी ले जाया जा रहा है।