Big NewsHaridwar News

मौत का बदला! : ईद-उल-अजहा के मौके पर पड़ोसी की गला रेतकर हत्या, खुद किया सरेंडर

हरिद्वार के मंगलौर से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है. ईद-उल-अजहा के खास दिन की शुरुआत जहां एक ओर त्योहार की खुशियों के साथ होनी थी, वहीं दूसरी ओर इलाके में हत्या की खबर से मातम और खौफ छा गया.

ईद-उल-अजहा के मौके पर पड़ोसी की गला रेतकर हत्या

पुलिस के अनुसार मोहल्ले के एक युवक की कुछ समय पहले नहर में डूबने से मौत हो गई थी. परिजनों को शक था कि इस डूबने की घटना महज हादसा नहीं बल्कि साजिश थी, और इसके पीछे उसके पड़ोसी साहिल नाम के युवक का हाथ है. इसी संदेह ने आज खौफनाक मोड़ ले लिया, जब मृतक के पिता ने कथित तौर पर साहिल की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी.

क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है आरोपी ने खुद को घटना के बाद खुद ही सरेंडर कर दिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसने अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए साहिल की हत्या की है. घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है और ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गई. क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें