Dehradunhighlight

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र नेगी को मातृ शोक, सीएम ने जताया दुख

khabar uttarakhand

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय सहारा अखबार के स्थानीय संपादक जितेंद्र नेगी की माता श्रीमती महेश्वरी देवी का बुधवार को जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को हरिद्वार में किया गया।

जितेंद्र नेगी की माता के निधन पर कई गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जितेंद्र नेगी को मातृ शोक पर संवेदनाएं प्रकट की हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जितेंद्र सिंह नेगी की माता के निधन पर शोक प्रकट किया है। गणेश जोशी जितेंद्र नेगी के आवास पहुंचे और शोकसंतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

Back to top button