Uttarkashi NewsHighlight

Har ki dun trek पर आए पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग पर्यटक की मौत, हार्ट अटैक बताई जा रही वजह

Uttarkashi news: Har ki dun trek पर आए पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग पर्यटक की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आठ सदस्यीय दल रविवार को बालिपास रुइन साडा बुग्याल (हरकीदून ट्रैक) के लिए रवाना हुआ था।

ट्रैक पर आए पश्चिम बंगाल के पर्यटक की मौत

मृतक की पहचान समीर चंद्रसेन गुप्ता (62) पुत्र सुधीर चंद्रसेन गुप्ता निवासी पानपरा रोड पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष मोहन सिंह कठैत ने बताया कि पश्चिम बंगाल के आठ लोगों का दल सांकरी से रविवार को Har ki dun के लिए रवाना हुआ था।

हार्ट अटैक बताई जा रही मौत की वजह

सोमवार देर रात हार्ट अटैक से बुजुर्ग पर्यटक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पर्यटक का शव पुलिस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी उत्तरकाशी लेकर आई। जहां शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी भेज दिया गया। पुलिस की टीम ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें