बाजपुरः बाजपुर में क्रेन पर लटकर मौत का से खेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक युवक पुल निर्माण में लगी क्रेन पर लटककर हवा में नाचते हुए स्टंट कर रहा है। ये स्टंट इतना खतरनाक है कि अगर युवक नीचे गिरा तो उसे मौत से कोई नहीं बचा सकता। बावजूद उसको रोकने के बजाय क्रेन आॅपरेटर और अन्य मजदूर उसका हौसला बढ़ा रहे हैं।
क्रेन की ऊंचाई सामान्य क्रेनों से काफी अधिक है। दरअसल, जो क्रेन नजर आ रही है। वो पुल निर्माण कार्य में लगाई गई है। इसी क्रेन से सारा सामना उठाया जा रहा है। सामान बांधने के लिए लोहे की तार से लटकर झूला झूल रहा है। इतना ही नहीं वो एक हाथ छोड़कर झूला झूल रहा है। सहारा देने के लिए लकड़ी का एक पटला था, लेकिन बाद के वीडियो में वो भी नदारद दिखा। कर्मचारी जोरे से गाने बजा रहे हैं।
गानों की धुन पर हाथ पैर छोड़कर नाचता नजर आ रहा है। सुल्तानपुर पट्टी में एनएच-74 पर चल रहे पुल निर्माण में लगे कर्मचारियों के पास ना तो हैलमेट है और ना ही सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम। सुरक्षा के इंतजाम ना होने के बावजूद, कर्मचारी लापरवाही के साथ मौत का नाच, नाच रहे हैं। बाजपुर एसडीएम एपी बाजपाई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।