Bageshwarhighlight

जानलेवा अंगीठी: कमरे को गर्म रखने के लिए जलाई अंगीठी, सुबह मरे मिली पति-पत्नी

breaking uttrakhand newsबागेश्वर: बागेश्वर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें अंगीठी जलाकर सो नेपाली दंपती की दम घुटने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक गोपी और उनकी पत्नी कमला देवी कांडा तहसील के टकनार गांव में मजदूरी करते थे। दोनों यहीं झापड़ी बनाकर रह रहे थे। ठंड ज्यादा होने के वजह से उन्होंने टेंट के भीतर आग जलाई थी। इसके बाद वो टेंट के अदंर ही सो गए। रात भर आग जलती रही, जिसके चलते वो धुएं से बेहोश हो गए।

अगले दिन देर शाम तक जब उनकी झोपड़ी से कोई आवाज हरकत नहीं हुई तो, आसपास के लोगों ने झोपड़ी के भीतर झांका। दोनों को जमीन पर पड़ा देख उनके होश उड़ गए। इसकी जानतारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Back to top button