Big NewsNainital NewsUttarakhand

होटल के कमरे में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप

dead body
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रोडवेज के पास एक निजी होटल में 44 वर्षीय एक व्यक्ति का शव होटल के कमरे में मिला है। व्यक्ति का कमरे से शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रोडवेज के पास एक निजी होटल में 44 वर्षीय एक व्यक्ति का शव होटल के कमरे में मिला है। व्यक्ति का कमरे से शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की जानकारी होटल कर्मचारियों ने भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को दी। जिस पर भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है। व्यक्ति की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद पता चल पायेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें