Highlight

रेलवे ट्रैक में संदिग्ध हालत में मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

हरिद्वार जनपद के लक्सर से 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण ट्रैन की चपेट में आने से बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शव मिलने से मचा हड़कंप

घटना शनिवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक में शव मिलने की सूचना पर लक्सर सीओ मनोज कुमार ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचे। सीओ ने बताया की प्रथम दृष्टया मौत का कारण ट्रैन की चपेट में आने से लगा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नहीं हुई शव की शिनाख्त

सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया की मृत व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हुई है। शिनाख्त के प्रयास जारी है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें