HighlightNainital News

सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार से मिला शव, मचा हड़कंप

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार के अंदर से शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।

सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार से मिला शव

सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सुशीला तिवारी अस्पताल के नजदीक खड़ी एक कार के अंदर युवक का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर क्षेत्राधिकारी, कोतवाल सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस के अनुसार शव कार के अंदर ही मिला, जिसकी पहचान 32 वर्षीय युवक के रूप में हुई है।

संदिग्ध रूप में खड़ी थी कार

कार अस्पताल के पास संदिग्ध हालत में खड़ी थी, जिसकी जांच के दौरान युवक को मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने कार और आसपास के क्षेत्र की गहनता से जांच की। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें