Big NewsDehradun

देहरादून के डोईवाला में दिनदहाड़े डकैती, असलहों के बल पर दिया अंजाम

robbery in doiwalaदेहरादून से बड़ी खबर है। देहरादून के डोईवाला इलाके में बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने असहले के दम पर डकैती डाली है।

बताया जा रहा है कि डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के मैन चौराहे के पास घराट रोड पर शीशपाल अग्रवाल के घर में दिनदहाड़े छह डकैतों ने धावा बोला। घर में सिर्फ महिलाएं थीं। कोई पुरुष सदस्य नहीं था। घर में घुसते ही डकैतों ने सभी महिलाओं को असहलों और चाकू के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद पूरा घर खंगाल डाला। जिस घर में डकैती डाली गई है वो कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के रिश्तेदार का बताया जा रहा है। वहीं दिनदहाड़े डकैती को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग निकले हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पूरा इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सभी मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई। आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। शहर से बाहर निकलने वाले मार्गों पर खास चौकसी बरती जा रही है।

बताया जा रहा है कि डकैतों ने पूरे घर में तलाशी ली। उन्होंने सभी कमरों में जाकर देखा। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है कि डकैतों के हाथ क्या लगा है। इस बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Back to top button