उधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन) : पुरानी रंजिश के चलते 6 दिनों के भीतर दो हत्याओं ने जिले की पुलिस में हड़कंप मचा दिया है। जिसमे की कल हुई पंचायत के दौरान दिनदहाड़े हत्या का खुलासा करते हुए 5 आरोपियो को ग्रिफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हुई इस हत्या से क्षेत्र में दहशत का मौहाल बना हुआ है। अभी 2 लोग अभी भी फरार हैं. गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।
भरी पंचायत में ऐसे दिया हत्या को अंजाम
आपको बता दें कि कल बाज़पुर थाना क्षेत्र के सिसय ग्राम में प्रधान साधना राठौड़ के खिलाफ शिकायतों को लेकर जांच अधिकारी मुख्य कृषि अधिकारी सहित टीम गाँव मे पहुची हुई थी। इस दौरान प्रधानपति महेश राठौर व उसका चचेरा भाई जसपाल भी मौजूद था। इसके साथ ही शिकायतकर्ता प्रेम सिंह भी पंचायत में मौजूद था। शिकायतकर्ता प्रेम सिंह व प्रधान समर्थकों के बीच कहा सुनी शुरू हो गयी थी। देखते ही देखते मामला हाथा पाई में तब्दील हो गया था। इतने में ही हाथापाई खूनी संघर्ष में बदल गयी जिसमे प्रेम सिंह द्वारा चावल परखी से प्रधानपति के चचेरे भाई जसपाल पर हमला बोल दिया जिसके बाद प्रेम सिंह व उसके समर्थक मौके से फरार हो गए थे। आनन फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
5 गिरफ्तार दो फरार
नामजद 7 आरोपियों में से पांच प्रेम सिंह ,सूरज पाल,हरीश कुमार, जमूरा सिंह तथा शेखर सिंह ने सरेंडर कर दिया जिसमें कोतवाली बाजपुर ने अपनी वहा वाही लूटने के लिए सभी पत्रकार वार्ता दिखा 5 आरोपियो की ग्रिफ्तारी दिखाई है। जिसमे विनय ओर विवेक अभी भी फरार है।