Uttarakhand Chamoli NewsBig News

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय, यहां जानें शुभ मुहूर्त

पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस साल 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। बसंत पंचमी के मौके पर गोपीनाथ मंदिर में पंचांग गणना के आधार पर कपाट खुलने की तिथि तय की गई।

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय

गोपीनाथ मंदिर में बसंत पंचमी के मौके पर सुबह पूजा के बाद 10 बजे मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश भट्ट व अन्य हक-हकूक धारियों की मौजूदगी में पंचांग गणना के आधार पर रुद्रनाथ मंदिर खोलने की तिथि निर्धारित की गई।

14 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

उन्होंने बताया कि कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति 14 मई 2024 पूजा अर्चना के बाद गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाई जाएगी। जहां से 16 मई को भगवान रूद्रनाथ की चल विग्रह डोली रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि 18 मई को विधि विधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें