उत्तराखंड में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान भव्य आतिशाबाजी भी की गई। राम और लक्ष्मण के प्रतीक स्वरूपों की आरती की गई इसके बाद भगवान राम ने प्रतीकात्मक तीर रावण को मारा और इसी के साथ रावण का अंत हो गया।
इसके साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को भी जलाया गया। रावण दहन के साथ ही जय श्री राम के नारे के साथ पूरा परेड ग्राउंड गूंज उठा।
वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया। हल्दवानी में पूरे रीति रिवाज के साथ रावण दहन किया गया।